mysterious tree in india: सालों से हवा में लटका है ये विशाल पेड़, अपराधियों को फांसी देने के लिए होता था इस्तेमाल, अब…
mysterious tree in india: भारत में कई मंदिर और धार्मिक स्थल कई चमत्कारों और रहस्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसा ही एक मंदिर है, जहां एक बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है, जो सालों से हवा में लटका हुआ है। पेड़ का तना जड़ से कटा हुआ है।

mysterious tree in india: आपने हवा में उड़ते हुए पत्ते, पेड़ों की शाखाएं तेजी से हिलती हुई देखी होंगी, लेकिन क्या आपने पूरा पेड़ हवा में लटका हुआ देखा है? जी हां, आपने सही पढ़ा, हवा में लटका हुआ या झूलता हुआ पेड़। जो जमीन से कटने के बाद अपनी जड़ों से ऊपर हवा में लटका हुआ है। यह रहस्यमयी पेड़ भारत के हरियाणा में स्थित है। यह अनोखा पेड़ हरियाणा के हांसी में है, इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और हवा में लटके पेड़ को देखकर हैरान रह जाते हैं।
हवा में लटका हुआ भारी भरकम बरगद का पेड़
हरियाणा के हांसी में समाधा मंदिर के पास स्थित इस पेड़ को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पर्यटकों के साथ-साथ श्रद्धालु भी आते हैं। इस बरगद के पेड़ की जड़ें जमीन में होती हैं और पेड़ का मुख्य तना जड़ों से थोड़ा ऊपर हवा में होता है।
रहस्यमयी पेड़ से जुड़ी 2 कहानियां
हवा में झूलते इस बरगद के पेड़ के बारे में 2 कहानियां काफी प्रचलित हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि बाबा जगन्नाथपुरी जी महाराज ने इसी पेड़ के नीचे ध्यान लगाया था और बाद में यहीं समाधि ले ली थी। इसी वजह से लोगों की इस पेड़ में गहरी आस्था है और वे इसकी पूजा करते हैं। बाबा जगन्नाथपुरी जी महाराज ने 1586 ई. में हांसी में डेरा डाला था। उस समय इस इलाके में कोई हिंदू नहीं बचा था। उन्होंने इसी पेड़ के नीचे ध्यान लगाया था और बाद में यहीं समाधि ले ली थी।
Also Read: How to Start a Sustainable Garden at Home: A Beginner’s Guide to Eco-Friendly Gardenin
दूसरी तरफ, इस पेड़ के बारे में मान्यता है कि इस पेड़ का इस्तेमाल अपराधियों को मौत की सजा देने के लिए किया जाता है। पुराने समय में इसकी लताओं का इस्तेमाल फांसी देने के लिए किया जाता था।
पेड़ की एक शाखा जमीन पर टिकी हुई है
हवा में लटके इस बरगद के पेड़ से दूर एक शाखा जमीन पर टिकी हुई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसी एक शाखा की वजह से इस पेड़ को सहारा मिला है और यह हवा में लटका हुआ है। इसके अलावा, यह शाखा पेड़ की सभी शाखाओं को पानी और पोषक तत्व दोनों प्रदान करती है।