HealthLifestyle

exercises at home: जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, घर पर ही करें ये 3 एक्सरसाइज, पेट होगा कम और मिलेगा स्लिम फिगर

exercises at home: क्या आप भी अभिनेत्रियों को देखकर सोचते हैं कि काश मेरा भी उनके जैसा फिगर होता। अगर हां, तो एक्सरसाइज (exercises) करना शुरू कर दीजिए, क्योंकि आलस से फिगर मेंटेन नहीं होने वाला है। वैसे आज के समय में लोग फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं। खुद को फिट रखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जिम जाना पसंद करते हैं।

अभिनेत्रियां भी अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती हैं। लेकिन अगर आपको जिम जाना पसंद नहीं है, तो आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज (exercises) को अपनी दिनचर्या में शामिल करके टोंड फिगर पा सकती हैं। आज हम आपके लिए 3 ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिन्हें करने से आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहेंगी और शरीर भी टोंड बनेगा।

व्यायाम (exercises) न केवल फिट रहने का एक तरीका है, बल्कि स्वस्थ रहने का भी एक तरीका है। nhs.uk (ref) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बात के पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आप स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

Also Read: क्या सर्दियों में बढ़ रहा है घुटनों का दर्द? डॉक्टर ने बताए 5 चमत्कारी उपाय, जिससे तुरंत मिलेगी राहत

exercises at home in hindi: इन बीमारियों के जोखिम को कम करता है

exercises at home in hindi

इसके साथ ही, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि व्यायाम के माध्यम से कोरोनरी हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है और समय से पहले मृत्यु के जोखिम को भी 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

exercises at home for weightloss: ब्रिज पोज़ एक्सरसाइज (Bridge Pose Exercise)

exercises at home for weightloss

ब्रिज पोज़, जिसे सेतुबंधासन के नाम से भी जाना जाता है, एक बहुत ही शक्तिशाली व्यायाम (exercises) है, जो आपकी पीठ, पैरों और कूल्हों को मजबूत बनाता है और साथ ही रीढ़ की हड्डी की ताकत को भी बढ़ाता है। खास बात यह है कि इसके जरिए शरीर की अतिरिक्त चर्बी को भी कम किया जा सकता है।

इसे करने का तरीका बहुत आसान है। सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को बगल में रखें। अपने पैरों और ऊपरी धड़ को ज़मीन पर टिकाएं और धीरे-धीरे अपने कूल्हों को ऊपर उठाकर ब्रिज बनाएं। इस स्थिति में कम से कम 10-15 सेकंड तक अपनी सांस रोककर रखें। फिर सांस छोड़ते हुए पहले वाली मुद्रा में आ जाएं।

exercises at home to lose weight: चेयर डिप्स (Chair Dips)

exercises at home to lose weight

चेयर डिप्स शरीर को टोन करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज (exercises) है। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। यह एक्सरसाइज हाथों के पीछे मौजूद ट्राइसेप्स मांसपेशियों को भी मजबूत बनाती है।

इसका अभ्यास करने के लिए एक मजबूत कुर्सी लें और अपने दोनों हाथों को कुर्सी के कोने में रखें। अब अपने पैरों को सीधा रखें और अपनी कोहनियों को 90 डिग्री पर मोड़ें और धीरे-धीरे अपने कूल्हों को कुर्सी पर नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर उठें। इसे 20 बार दोहराएं।

exercises at home without equipment: प्लैंक (Plank)

exercises at home without equipment

शरीर को टोन करने के लिए आप प्लैंक एक्सरसाइज (exercises) का भी अभ्यास कर सकते हैं। इससे कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट और कमर की चर्बी कम होती है। आप इस एक्सरसाइज के जरिए शरीर का संतुलन भी बेहतर बना सकते हैं।

प्लैंक का अभ्यास (exercises) करने के लिए सबसे पहले चटाई पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपनी कोहनी और पंजों की मदद से अपने शरीर को ऊपर उठाएं। ऐसा करते समय अपने हाथों को अपने कंधों के ठीक नीचे रखें और अपने पूरे शरीर को एक सीधी रेखा में रखें। अपने पेट या कूल्हों को बहुत ऊपर न उठाएं। कम से कम 20-30 सेकंड तक इसी पोजीशन में रहें। धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाएं और एक मिनट तक इसी स्थिति में रहने का प्रयास करें। अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या उपचार का विकल्प नहीं हो सकता। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button