1 घंटा 26 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जो मिनटों में बन गई सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 6 लाख में कमाए 800 करोड़, सीक्वेल ने भी तोड़े रिकॉर्ड

Biggest Blockbuster Movie: आज हम आपको 18 साल पुरानी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म के कई पार्ट रिलीज हो चुके हैं और सभी ने खूब कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लेकिन इस फिल्म को अकेले देखने की गलती न करें क्योंकि इसे देखने के बाद आपको ऐसा लग सकता है कि रात में कोई आसपास है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस फिल्म में कुछ ऐसा दिखाया गया है। आइए आपको What to Watch सीरीज में इस फिल्म के बारे में बताते हैं।
1 घंटे 26 मिनट लंबी यह फिल्म करीब 18 साल पहले रिलीज हुई थी। 2007 में आई इस फिल्म में कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसे देखने के बाद आप डर के साए में जीने लगेंगे। इस फिल्म के कुछ सीन इतने खतरनाक हैं कि आप रात में एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने से पहले भी सौ बार सोचेंगे।
इस अमेरिकन फिल्म का नाम ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ है। यह एक हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म को ओरान पेली ने बनाया है। फिल्म के अब तक सात भाग रिलीज हो चुके हैं। इन सात भागों में अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं जो आपको ऐसे डरावने दृश्य दिखाएंगी कि आप दिन में भी कांप उठेंगे।
पैरानॉर्मल एक्टिविटी का पहला भाग एक कपल की कहानी है। उनके नाम केटी और मीका हैं। दोनों हाल ही में कैलिफोर्निया में एक घर में शिफ्ट हुए हैं। फिल्म में दोनों को अजीबोगरीब चीजें महसूस होने लगती हैं। वे घर में होने वाली हर चीज को रिकॉर्ड करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाते हैं। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, कहानी और रहस्य दोनों गहराते जाते हैं।
‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ के बाकी सीक्वल की बात करें तो 2007 के बाद 2010, 2011, 2012, 2014, 2015 में फिल्में रिलीज हुईं और आखिरी फिल्म 2021 में रिलीज हुई। खास बात ये है कि इस फिल्म का कुल बजट सिर्फ 6 लाख था। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म को फिल्म क्रू और चार एक्टर्स के साथ बनाया गया था। जिसके चलते बजट सीमित था।
वहीं इस फिल्म ने करीब 800 करोड़ का कलेक्शन किया था। किसी भी हॉरर फिल्म का इतना कलेक्शन होना अपने आप में बड़ी बात है। वहीं अगर पूरे सीक्वल की बात करें तो फिल्म कुल 230 करोड़ में बनी थी और कुल कलेक्शन 7320 करोड़ रहा था। इसलिए ये फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली हॉरर फिल्म बन गई।