Friday, October 11, 2024

Gold-Silver Price Today: चांदी हो गई सस्ती, सोने की बढ़ी चमक! जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Must Read

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 20 सितंबर 2023 को सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है. सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 72 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59386 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 72074 रुपये है.

Also Read: Petrol Price Today: दिल्ली में स्थिर पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें पंजाब-हरियाणा के जिलों में आज क्या है तेल की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59324 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 59386 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 59148 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 54398 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 44540 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज महंगा होकर 34741 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 72074 रुपये की हो गई है.

10 ग्राम सोने की कीमत

 

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं. बता दें, कल यानी 19 सितंबर को गणेशोत्सव के चलते भारतीय सर्राफा बाजार बंद होने की वजह से सोने और चांदी के दाम जारी नहीं किए गए थे.

सोने-चांदी के दाम में आज क्या हुआ बदलाव?

शुद्धता सोमवार शाम के रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम)    999     59324        59386             62 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    995     59086        59148             62 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    916     54341        54398             57 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    750     44493        44540             47 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    585     34705        34741             36 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो)    999     72212        72074             138 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Movies4u.VIP – Movies4u APK – 480p Bollywood Movies, 720p

Movies4u APK has emerged as a popular platform for movie enthusiasts to access a vast library of films from...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img