CultureEntertainmentUttar Pradesh

Monalisa Viral Girl: पर रातों-रात बन गए कई भोजपुरी गाने, वायरल लड़की की आंखों में डूबा भोजवुड

Monalisa Viral Girl: महाकुंभ 2025 में मोनालिसा 'Viral Girl', 'नीली आंखों वाली', 'कुंभ की मोनालिसा' जैसे नामों से खूब मशहूर हो रही हैं। मोनालिसा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। लोग उनकी खूबसूरत आंखों के दीवाने हैं और वो रातों-रात वायरल हो गई हैं। अब उन पर कई भोजपुरी गाने बन रहे हैं।

Monalisa Viral Girl: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े मेले महाकुंभ में देश-दुनिया से भीड़ उमड़ी है। यहां एक लड़की खूब सुर्खियां बटोर रही है। अपनी खूबसूरत आंखों की बदौलत। मध्य प्रदेश के महेश्वर में रहने वाली इस लड़की का नाम Monalisa है और वह महाकुंभ में माला बेचने आई है। अपनी खूबसूरती के कारण रातों-रात वायरल हुई इस लड़की का क्रेज ऐसा है कि भोजपुरी में अब तक कई हिट गाने बन चुके हैं।

हाइलाइट्स

  • नीली आंखों वाली मोनालिसा पर बन रहे हैं कई भोजपुरी गाने
  • मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा इन दिनों चर्चा में हैं
  • महाकुंभ में माला बेचने का काम करती हैं मोनालिसा

मोनालिसा (Monalisa Viral Girl) पर एक भोजपुरी गाना बनाया गया है, जिसका नाम है ‘महाकुंभ में वायरल भइली Monalisa।’ इस गाने के सिंगर अहमद राज हैं और गाने के बोल प्रकाश परवाना ने लिखे हैं। म्यूजिक मंटू मनीष का है। इस गाने में महाकुंभ से मोनालिसा की कई झलकियां हैं।

इस गाने में मोनालिसा की तारीफ की गई है

Monalisa पर ऐसा ही एक और भोजपुरी गाना बनाया गया है, जिसे राजन रंगीला ने गाया है। गाने के बोल हैं- कुंभ के मेले में हिलवाले बाडू। इस गाने के बोल मन्नू बादशाह ने लिखे हैं और म्यूजिक रवि प्रकाश का है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

माला बेचती मोनालिसा पर गाना

माला लेले भैया हो… गायक आदर्श लाल यादव ने माला बेचती मोनालिसा पर भोजपुरी गाना बनाया है। इसके बोल भी आदर्श लाल यादव ने ही लिखे हैं। संगीत जयदेश माही का है।

Also Read: उर्वशी रौतेला ने अपने लीक हुए बाथरूम वीडियो को लेकर ऐसी बात बताई कि लोग भड़क गए, इंटरनेट पर उनकी खूब खिंचाई हुई

Monalisa Viral Girl की नीली-नीली आंखें

मोनालिसा की खूबसूरत आंखों पर भी एक भोजपुरी गाना बना है- नीली नीली आंखिया। इस गाने को संदीप मिश्रा और प्रतिभा राज ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल कृष्णा कैचा ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा का है। इस वीडियो में Monalisa के कई क्लिप हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती साफ झलक रही है।

Monalisa पर कई गाने बन रहे हैं

भईल वायरल बेच के माला…Monalisa पर माला बेचती एक और भोजपुरी गाना बना है। इसे अर्जुन राजा ने गाया है। बोल किसानी ने लिखे हैं। संगीत डीजे विकास का है।

Monalisa Viral Girl की खूबसूरती बनी परेशानी का सबब

आपको बता दें कि मोनालिसा की खूबसूरती उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है. महाकुंभ में उनके साथ वीडियो, रील और फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. कुछ दिन पहले वह लोगों से इतनी परेशान हो गई थीं कि महाकुंभ छोड़कर चली गई थीं. उन्होंने कहा था कि उन्हें फोटो खिंचवाना पसंद नहीं है. Monalisa के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह भीड़ से बचती और छिपती नजर आ रही हैं.

Related Articles

Back to top button